Jasprit Bumrah Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 69वां मुकाबला रविवार, 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच आइकॉनिक स्टेडियम वानखेड़े में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत के महान तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 32 वर्षीय जसप्रीत बुमराह टी20 फॉर्मेट के सबसे माहिर गेंदबाज़ों में से एक हैं, जो कि इस फॉर्मेट में 283 मैच खेलकर 349 विकेट चटका चुके हैं। खास बात ये है कि अगर जसप्रीत बुमराह आज वानखेड़े के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स का एक विकेट भी चटकाते हैं, तो भी वो T20 में अपने 350 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज़ और तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
फिलहाल युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार (तेज गेंदबाज़) ने ही ये कारनामा किया है। युजी के नाम 342 मैचों में 394 विकेट दर्ज हैं, वहीं भुवी ने 330 टी20 मैचों में 359 विकेट लिए हैं।