मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में पहली बार टीम की कप्तानी करते हुए शानदार जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के बाद बुमराह ने अपने कप्तानी डेब्यू को बॉलीवुड फिल्म ‘नायक’ से जोड़कर ऐसा मजेदार बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया।
मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 के मुकाबले में पहली बार टीम की कप्तानी की और अपने पहले ही मुकाबले में टीम को शानदार जीत दिला दी। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में गुरुवार (14 मई) को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में बुमराह ने हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाली थी।
मैच खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में बुमराह ने अपने कप्तानी डेब्यू को बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘नायक’ से जोड़ दिया। बुमराह मजेदार अंदाज में कहते नजर आए, “नायक देखा है? एक दिन का मुख्यमंत्री।”