IPL 2026: जसप्रीत बुमराह को लेकर आई अच्छी खबर,KKR के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़ (Image Source: AFP)
दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 मैच से ठीक एक दिन पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़ गए हैं।
इंडियन एक्सप्रैस की खबर के अनुसार बुमराह शुक्रवार शाम को मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़े और शनिवार को अपने पहले प्रैक्टिस सेशन में शामिल होंगे। बुमराह ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस टीम के साथ प्रैक्टिस नहीं की, क्योंकि उन्हें बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE) में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था, जहां उनके वर्कलोड पर नज़र रखी जा रही है।
सूत्र ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “ वह शुक्रवार रात को मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं, और शनिवार को प्रैक्टिस के लिए आएंगे।”