Jasprit Bumrah पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही रच देंगे इतिहास, MI के लिए ऐसा करने वाले ब (Image Source: X)
Jasprit Bumrah Record: आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के करीब हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरते ही वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए यह खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे और ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
गुरुवार (16 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह इतिहास रचने जा रहे हैं। वानखेड़े स्टेडियम में जैसे ही बुमराह मैदान पर उतरेंगे, वह मुंबई इंडियंस के लिए 150 मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इस मामले में टीम के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है। मलिंगा ने मुंबई के लिए 122 मैच खेले थे, जबकि बुमराह अब 150 मैचों का आंकड़ा छूने जा रहे हैं।