आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा, जब जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार भरी बाउंसर से अभिषेक शर्मा को चौंका दिया।
मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में बुधवार (27 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने शुरुआत में ही सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट झटककर SRH को जोरदार झटका दे दिया।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं ध्रुव जुरेल ने भी 21 गेंदों में 50 रन ठोकते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।