इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इंग्लैंड के क्रिकेटर जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन टी-20 वर्ल्ड कप के बीच मिले ब्रेक के दौरान मरीन ड्राइव पर आराम से घूम रहे हैं। क्लिप में, दोनों खिलाड़ी मशहूर प्रोमेनेड पर बैठे हुए, समुद्री हवा का मज़ा लेते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके साथ कोई सिक्योरिटी वाला भी नहीं है।
मुंबई की सबसे बिज़ी पब्लिक जगहों में से एक पर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टार्स को आज़ादी से घूमते देखकर कई दर्शक हैरान रह गए। मरीन ड्राइव, जिसे अक्सर “क्वींस नेकलेस” कहा जाता है, लोकल लोगों और टूरिस्ट दोनों के लिए एक पॉपुलर हैंगआउट है। आर्चर और डॉसन का ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है।
कुछ भारतीय फैंस ने उन लोगों की बोलती बंद कर दी जो भारत को स्टार्स के लिए अनसेफ प्लेस कहते हैं। वहीं, कुछ ने इंग्लिश खिलाड़ियों के इस मस्तमौला अंदाज़ की तारीफ की। हालांकि, कुछ फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने एक बड़े ग्लोबल इवेंट के दौरान सिक्योरिटी इंतज़ामों पर चिंता जताई। इंग्लिश स्टार्स का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Jofra Archer and Liam Dawson chilling at Marine Drive but according to Kanglus, India is unsafe for their players. pic.twitter.com/KLkErPOpWy
— Bewda babloo (@babloobhaiya3) February 15, 2026