Jofra Archer बने Rajasthan Royals के नंबर 1 गेंदबाज,एक साथ तोड़ा चहल औऱ वॉटसन का रिकॉर्ड (Image Source: AFP)
Most Wickets For Rajasthan Royals:राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खास रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जोफ्रा टॉप पर पहुंच गए हैं, उनके अब 54 पारियो में 68 विकेट हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने राजस्थान के लिए 46 पारियो में 66 विकेट लिए हैं।