श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच गाले में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में अभी तक कई ऐसी चीजें हो चुकी हैं जिसने फैंस का खूब मनोरंजन किया है। चाहें वो मैदान पर विशालकाय छिपकली का घूमना हो या ज़ॉनी बेयरस्टो का लगाया गया शानदार छक्का हो जिसके बाद लाल गेंद सफेद हो गई।
दरअसल, हुआ ये कि जब इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी कर रही थी तब रमेश मेंडिस के 10वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने एक शानदार छक्का लगाया जो कि सीधा फाइन लेग फेंस के ऊपर से होते हुए छक्के के लिए चली गई। बाउंड्री के पार जाने के बाद गेंद सीधा पेंट से भरी बाल्टी में जा गिरी जिसके बाद लाल गेंद एक सफेद गेंद में बदल गई।
गेंद पर पेंट लगने के चलते वो सफेद हो गई और गेंद की हालत देखने के बाद अंपायर्स ने गेंद बदलने का फैसला किया और इसी के चलते श्रीलंका के गेंदबाजों को एक बार फिर नई गेंद से गेंदबाजी शुरू करनी पड़ी।
Sri Lanka v England batsman hits a 6 straight into a bucket of whitewash pic.twitter.com/z4XIqVHJlZ
— MOTOR2000 (@motor2500) January 25, 2021