Jos Buttler ने बनाया गजब World Record, T20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने (Jos Buttler becomes the first player to reach 15,000 T20 runs)
Most T20 Runs List: इंग्लैंड के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler T20 Record) ने गुरुवार (17 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 16 गेंदों में 30 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। भले ही बटलर बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इस पारी के बाद बटलर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पर पहुंच गए हैं। बटलर के अब 528 मैचों की 497 पारियों में 15000 रन हो गए हैं।
बटलर दुनिया के पहले क्रिकेटर भी बन गए हैं , जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 15000 रन के आंकड़े को हासिल किया है। उन्होंने रनों की लिस्ट में कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 754 मैच की 671 पारियों में 14999 रन दर्ज हैं।