Jos Buttler Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का पांचवां मुकाबला रविवार, 08 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) ने नेपाल के खिलाफ 17 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेलकर भी इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि जोस ने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में श्रीलंका के महान खिलाड़ी महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) को पछाड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करके 17 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 26 रन जोड़े। इसी के साथ अब वो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने 1,039 रन पूरे कर चुके हैं। उन्होंने 36 मैचों की 35 इनिंग में एक शतक और 5 अर्धशतक के दम पर ये कारनामा किया है।
खास बात ये है कि ऐसे करते हुए वो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने को पछाड़ा, जिन्होंने 31 मैचों की 31 पारियों में 1016 रन बनाए।