टूट गया MS Dhoni का वर्ल्ड रिकॉर्ड, Jos Buttler ने भारत के खिलाफ 131 रन की पारी खेलकर रचा इतिहास (Image Source: AFP)
India vs England 5th T20I: इंग्लैंड के ओपनर औऱ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने शनिवार (11 जुलाई) को भारत के खिलाफ साउथेम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। बटलर ने 204.69 की स्ट्राईक रेट से 64 गेंदों में 131 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
तोड़ा धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में बटलर टॉप पर पहुंच गए हैं। इस पारी के बाद बतौर विकेटकीपर तीनों फॉर्मेट को मिलाकर बटलर के 367 छक्के हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व भारतीय विकेटकीपर एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 359 छक्के जड़े थे।