Jos Buttler Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 05 मार्च को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Semi Final) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
शाकिब के खास रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी: 35 वर्षीय जोस बटलर इंग्लैंड के लिए जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए वानखेड़े के मैदान पर कदम रखेंगे वैसे ही वो इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराके इस टूर्नामेंट के इतिहास में बांग्लादेश के दिग्गज शाकिब अल हसन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी खिलाड़ी बन जाएंगे।
गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में जोस बटलर इंग्लैंड के लिए अब तक 42 मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं बात करें अगर शाकिब अल हसन की तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 43 मुकाबले खेले हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर भारत के महान बल्लेबाज़ रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 47 मैच खेले हैं।