Jos Buttler Record: शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने बीते मंगलवार, 12 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 168 रन डिफेंड करके सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 82 रनों से हार का स्वाद चखाया। गौरतलब है कि इसी बीच GT के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर (Jos Buttler) ने अपनी विकेटकीपिंग से कमाल करते हुए इतिहास रचा।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि GT vs SRH मुकाबले में जोस बटलर अपनी बैटिंग से तो कुछ खास नहीं कर पाए और 11 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इसके बाद जब वो फील्डिंग करने मैदान पर आए तब उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से धमाल ही मचा दिया। इस मुकाबले में उन्होंने विकेट के पीछे एक या दो नहीं, बल्कि पांच डिसमिसल (एक स्टंप और चार कैच) किए जिसके दम उन्होंने महान कुमार संगाकारा के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
35 साल के जोस अब IPL इतिहास में संयुक्त रूप से एक इनिंग में सर्वाधिक डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर बन गए। उनसे पहले कुमार संगाकारा ने 15 साल पहले साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए ये कारनामा किया था। उन्होंने हैदराबाद के मैदान पर RCB के पांच डिसमिसल किए थे।