India vs England 3rd T20I: इंग्लैंड के ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने गुरुवार (9 जुलाई) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल में 8 गेंदों में 8 रन बनाए, जिसमें एक छक्का जड़ा। भले ही बटलर का बल्ला नहीं चला लेकिन उन्होंने अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
बटलर बतौर विकेटकीपर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। विकेटकीपर के तौर पर उनके करियर का यह 359वां छक्का था और इस लिस्ट में उन्होंने भारत के पूर्व विकेटकीपर एमएस धोनी की बराबरी की।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने भारत को सीरीज हराई है।
Most 6s in Intl Cricket by WKs
— (@Shebas_10dulkar) July 9, 2026
359 -
359 - MS Dhoni
300 - Quinton De Kock
259 - Adam Gilchrist
208 - Brendon McCullum#INDvsENG