इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 52वां मुकाबला बीते शनिवार, 09 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था जहां गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने 229 रन डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 77 रनों से एकतरफा मात दी। गौरतलब है कि RR को मिली हार के बाद टीम के 15 साल के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) बेहद दुखी हो गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद जोस बटलर ने उन्हें एक खास तोहफा देकर खुश कर दिया।
दरअसल, GT vs RR मुकाबले के बाद गुजरात टाइटंस के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अपना एक बैट गिफ्ट किया जिसके पाकर ये युवा खिलाड़ी खुशी से झूम उठा। राजस्थान रॉयल्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
खास बात तो ये भी है कि यहां वैभव ने जोस के बैट पर उनका साइन/ऑटोग्राफ नहीं लिया। उन्होंने ये बैट मिलने के बाद साफ शब्दों में कहा कि उन्हें बैट पर कोई साइन नहीं चाहिए क्योंकि उन्हें इस बैट से खेलना है। कहीं ना कहीं ये वैभव सूर्यवंशी के माइंड सेट को दर्शाता है। ये यंग विस्फोटक बैटर मौजूदा समय में सिर्फ और सिर्फ बेहतर खेलने के बारे में सोच रहा है।