SL vs ENG 3rd T20I: Jos Buttler इतिहास रचने की दहलीज,दुनिया के 3 क्रिकेटर ही बना सके हैं ये महारिकॉर (Image Source: AFP)
Sri Lanka vs England 3rd T20I: इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के पास मंगलवार (3 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। मैच की शुरूआत भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से होगी।
4000 टी-20 इंटरनेशनल रन
बटलर ने 146 मैच की 134 पारियों में 35.36 की औसत से 3925 रन बनाए हैं। अगर वह 75 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 4000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल विराट कोहली, रोहित शर्मा औऱ बाबर आजम की यह कारनामा कर पाए हैं।