Jos Buttler Record: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (ENG vs SL 1st T20) मंगलवार, 15 सितंबर को साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
टूटेगा हिटमैन का रिकॉर्ड: जोस बटलर टी20 फॉर्मेट के एक बेहद ही माहिर खिलाड़ी हैं, जो कि इंग्लैंड के लिए 160 T20I खेलकर 4,212 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि यहां से जोस श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 20 रन बनाने का कारनामा करते हैं, तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 4,232 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ T20I में दुनिया के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
गौर करें कि मौजूदा समय में इस पॉजिशन पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 159 मैचों में 4,231 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के बाबर आज़म हैं, जिनके नाम 145 टी20 इंटरनेशनल में 4,596 रन दर्ज हैं।