Jos Buttler: गुजरात टाइटंस (GT) ने बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को सिर्फ़ 1 रन से हरा दिया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे,लेकिन गुजरात के विकेटकीपर जोस बटलर ज़बरदस्त डायरेक्ट हिट से अपनी टीम को जीत दिला दी।
दिल्ली के बल्लेबाज़ डेविड मिलर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद को नहीं खेल पाए और फिर मैच टाई करने के इरादे से रन दौड़े। लेकिन बटलर ने फुर्ती दिखाते हुए अपनी जगह से ज्यादा आगे ना आकर भी कुलदीप यादव रन-आउट कर दिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे, और दिल्ली कैपिटल्स ने इस समीकरण को घटाकर 2 गेंदों में 2 रन तक पहुंचा दिया था। लेकिन कृष्णा ने आखिरी दो गेंदों के साथ ज़ोरदार वापसी की और हार के मुंह से जीत छीन ली।
मिलर का प्रदर्शन शानदार रहा, जब वह क्रीज़ पर आए, तब दिल्ली लक्ष्य से काफी दूर थी। 12 रन बनाकर वह अपने बाएँ हाथ में चोट लगने के कारण 'रिटायर्ड हर्ट' हो गए। इसके बाद वह मिलर 17वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए और धमाल मचा दिया। आखिरी दो ओवर में गुजरात को जीत के लिए 36 रन की दरकार थी औऱ उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते दिल्ली जीत के करीब पहुंचे। मिलर 20 गेंदों पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन उनकी पारी दिल्ली के जीत के लिए नाकाफी रही।
Watch it yourself to believe it
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2026
A nerve-wrecking finish to a #TATAIPL classic @gujarat_titans fans, you can breathe now
Updates https://t.co/oOdPR1oSeP#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvGT pic.twitter.com/Wh5EQvshqd