Jos Buttler Record: द हंड्रेड 2026 का 18वां मुकाबला रविवार, 02 अगस्त को एमआई लंदन और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में MSG के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर अपने बैट से धमाल मचाकर इतिहास रच सकते हैं। उनके पास टी20 क्रिकेट का 'बॉस बल्लेबाज़' बनने सुनहरा मौका है।
टूटेगा कीरोन पोलार्ड का महारिकॉर्ड: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 वर्षीय जोस बटलर टी20 क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज़ों में से एक हैं। वो अब तक 520 टी20 मैचों की 490 पारियों में 9 शतक और 105 अर्धशतक लगाकर 14,780 रन बना चुके हैं।
खास बात ये है कि यहां से वो MI London के खिलाफ केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में Manchester Super Giants के लिए बैटिंग करके 24 रन बनाते हैं तो टी20 फॉर्मेट में अपने 14,804 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ T20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। ध्यान दें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड के नाम दर्ज है, जिन्होंने 746 मैचों की 663 पारियों में 14,803 रन बनाए हैं।