Jos Buttler ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले इंग्लैंड के दूसरे क्रिकेटर बने (Image Source: Google)
India vs England 1st ODI: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने मंगलवार (14 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में पहले वनडे मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते ही इतिहास रच दिया। बटलर के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह 200वां मुकाबला है और इस आंकड़े को हासिल करने वाले वह इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
बटलर से पहले यह मुकाम सिर्फ इयोन मोर्गन ने ही हासिल किया था, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 225 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं।
हाल ही में भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल के पांचवें मुकाबले में तूफानी शतक जड़ते हुए 131 रनों की पारी खेली थी।