Jos Buttler 200 ODIs: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने जा रहा है। इस सीरीज के पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। बटलर यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के वनडे क्रिकेट के इतिहास के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां अब उसे टी20 सीरीज की समाप्ती के बाद मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
एजबेस्टन में मैदान पर उतरते ही 2012 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले 35 वर्षीय जोस बटलर अपने वनडे करियर का 200वां मुकाबला खेलेंगे। इसके साथ ही वह इंग्लैंड के लिए 200 या उससे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने करियर में 225 वनडे मुकाबले खेले थे।
200 ODI caps for our Jos
England Cricket (englandcricket) July 13, 2026
Watch the full sit-down interview, right here...