ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, Josh Inglis साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के बाकी मैचों से हुए बाहर (Josh Inglis vs South Africa)
South Africa vs Australia ODI 2026: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच में ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा। चोट के कारण जोश इंग्लिस (Josh Inglis) सीरीज के बाकी बचे दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।
इंग्लिस को पहले वनडे मैच में विकेटकीपिंग करते समय दाहिने हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था।
चोट लगने के बाद पूरी पारी के दौरान इंग्लिस ने विकेटकीपिंग की और नंबर 4 पर अपनी आम जगह पर बैटिंग की। उन्होंने 8 गेंदों पर 3 रन बनाए और रिवर्स-स्वीप करते हुए कैच आउट हो गए।