बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ हसन महमूद (Hasan Mahmud) ने सिलहट टेस्ट (BAN vs WI 2nd Test) में शानदार गेंदबाज़ी की और वेस्टइंडीज की पहली पारी में विकेटों का पंजा खोला। उन्होंने 24 ओवर में 90 रन देकर 6 विकेट चटकाए। हालांकि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब कैरेबियाई क्रिकेटर जोशुआ बिशप (Joshua Bishop) ने हसन महमूद का दिल तोड़ा और उन्हें हैट्रिक नहीं लेनी दी।
ये घटना वेस्टइंडीज की पारी के 82वें ओवर में घटी। हसन महमूद कमाल की लय में बॉलिंग कर रहे थे। उन्होंने चौथी गेंद पर शतकवीर अमीर जंगू को बोल्ड किया और फिर अगली ही गेंद पर रॉस्टन चेज को भी विकेट के पीछे कैच आउट कराया। अब वो हैट्रिक लेने की दहलीज पर खड़े थे।
हसन के सामने जोशुआ बिशप थे। वो पहली गेंद खेल रहे थे। ऐसे में हसन को उम्मीद थी कि वो एक इनस्विंगर से बिशप को चकमा दे सकते हैं। उन्होंने इनस्विंगर ही फेंकी। बिशिप गेंद को खेल नहीं पाए और वो सीधा उनके पैड से टकराई। इसके बाद बांग्लादेशी टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने बिशप को आउट दे दिया।