ज्यादा से ज्यादा नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है: राजीव शुक्ला (ज्यादा से ज्यादा नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है: राजीव शुक्ला)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कहना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट मौजूदा दौर में युवा खिलाड़ियों को भरपूर मौके दे रहा है।
आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर के दौरे पर आए शुक्ला ने पत्रकारों से 'मेन इन ब्लू' (भारतीय टीम) के भविष्य के मुकाबलों पर बात की, जिसमें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली अहम टेस्ट सीरीज भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत वनडे वर्ल्ड कप 2027 का खिताब अपने नाम करेगा और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने का मौका दिया जा रहा है।
रविवार को राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से कहा, "अभी-अभी भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हुई है। अब हमारे सामने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हैं।"