साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच द वांडरर्स स्टेडियम में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन कगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।
रबाडा ने अपने इस स्पेल के दौरान खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। रबाडा ने इस मामले में पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ा है। रबाडा तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अब कुल 606 विकेट चटका चुके हैं।
वहीं, डोनाल्ड ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 602 विकेट चटकाए थे। साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड शॉन पोलॉक के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने करियर में कुल 823 विकेट हासिल किए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर 697 विकेट के साथ डेल स्टेन मौजूद हैं। वहीं, मखाया नतिनी 661 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।