बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम एक बार फिर से अपने देश में आलोचना का शिकार हो रही है। पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल तक भी ना पहुंच पाना और उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार, पाकिस्तानी क्रिकेट पंडितों और फैंस को पच नहीं रही है और यही कारण है कि इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने भी पाकिस्तानी टीम को आड़े हाथों लिया है।
पाकिस्तान इस सीरीज़ में बाबर आज़म और फखर ज़मान सहित कई सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरा था। टीम मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया था लेकिन ये फैसला उल्टा साबित हो गया। इस हार के बाद अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भीतर जवाबदेही की कमी पर सवाल उठाए।
अकमल ने 'गेम प्लान' शो में कहा, "भगवान के लिए, पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सोचो। ज़रा देखो कि हम किस हद तक गिर गए हैं। नीदरलैंड्स भी यही सोच रहा होगा कि अगर उसे पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलने का मौका मिले, तो वो भी हमें हराकर टेस्ट दर्जा हासिल कर सकता है। हम लोगों ने अपने क्रिकेट का मज़ाक बना दिया है। इ लोगों को कोई परवाह ही नहीं है।"
"ICC TROPHIES KYA CHOR KE LAANI HAI?"
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 15, 2026
Kamran Akmal takes a swipe at PCB chief Mohsin Naqvi, notorious for stealing India's Asia Cup trophy.
"Even Netherlands might be thinking let's have a 3 match series with Pakistan and defeat them. We will become a test playing nation." pic.twitter.com/MjCH4ULQmu