न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही समय बाद नई जिम्मेदारी संभाल ली है। विलियमसन अब द हंड्रेड (The Hundred 2026) सीजन में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के पुरुष टीम के बैटिंग कोच की भूमिका में नजर आएंगे।
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने पहले नवंबर 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाई और फिर 12 जून 2026 को वनडे और टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने का फैसला कर लिया।
इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अब विलियमसन एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। द हंड्रेड की टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने उन्हें अपनी पुरुष टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया है। केन विलियमसन पहले से ही सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। वह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्ट्रैटेजिक एडवाइजर थे। फ्रेंचाइजी के मालिक डॉ. संजीव गोयनका ने उन्हें टीम की रणनीति, मैच प्लानिंग और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए अपने साथ जोड़ा था।
Manchester Super Giants appoint Kane Williamson as men's batting coach ahead of The Hundred!#TheHundred #Cricket pic.twitter.com/OMIQcFXlMc
CRICKETNMORE (cricketnmore) July 11, 2026