रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के (Most T20I Sixes) जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड आखिरकार टूट गया। ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज करणबीर सिंह (Karanbir Singh) 207 छक्कों के साथ अब इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं औऱ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
ऑस्ट्रिया और हंगरी के बीच रविवार, 28 जून को खेले गए मैच में करणबीर ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ा। ऑस्ट्रिया के कप्तान करणबीर ने इस मैच में 12 छक्के लगाए और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
करणबीर ने इस मुकाबले में 57 गेंदों में 164 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 322 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में हंगरी की टीम 165 रनों पर ऑलआउट हुई औऱ ऑस्ट्रिया ने 157 रन से मुकाबला जीता।