उत्तर प्रदेश टी20 लीग (UP T20 League 2026) के 11वें मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स के लिए खेल रहे भारतीय युवा अनकैप्ट तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से खूब चर्चा बटोरी। शुक्रवार (21 अगस्त) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम बी ग्राउंड पर खेले गए इस गए मुकाबले में त्यागी ने नोएडा सुपर किंग्स के ओपनर शौर्य सिंह को ऐसी घातक यॉर्कर डाली कि गेंद सीधे मिडिल स्टंप में जा घुसी और उसे अच्छा खासा नुकसान भी कर गई।
नोएडा किंग्स के बल्लेबाज शौर्य सिंह दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर डिफेंड करने की कोशिश में थे। लेकिन यह गेंद बल्ले से बचती हुई सीधे मिडिल स्टंप पर जा लगी और उसे चकनाचूर कर गई। त्यागी के इस विकेट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
VIDEO:
Kartik Tyagi ki yorker se bachna mushkil hi nahi, namumkin hai
Catch all the Uttar Pradesh T20 League action LIVE on FanCode #UPT20 pic.twitter.com/DTJUFMakgj FanCode (FanCode) August 21, 2026