काश सीए ने इंडिपेंडेंट फोरम की घोषणा डेढ़ सप्ताह पहले की होती: उस्मान ख्वाजा (काश सीए ने इंडिपेंडेंट फोरम की घोषणा डेढ़ सप्ताह पहले की होती: उस्मान ख्वाजा )
उस्मान ख्वाजा ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इंडिपेंडेंट फोरम पर चिंता जताई है, क्योंकि उनके चौंकाने वाले खुलासों से खेल में खलबली मच गई है और क्रिकेटरों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या 2018 सैंडपेपरगेट मामले पर सीए के नए घोषित इंडिपेंडेंट फोरम से कोई नतीजा निकलेगा।
अपनी किताब 'सब्र' में 2018 की सैंडपेपरगेट घटनाओं का जिक्र करते हुए ख्वाजा ने दावा किया है कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम को केपटाउन में हुए इस घटना की जानकारी थी। ख्वाजा का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पोर्ट एलिजाबेथ में पिछले टेस्ट में भी ऐसा ही किया था।
किताब के कुछ हिस्से रिलीज होने के बाद, डेविड वॉर्नर, जिन्हें बॉल-टैम्परिंग विवाद में अपनी भूमिका के लिए 12 महीने का बैन झेलना पड़ा था, ने ख्वाजा के बयान का समर्थन किया है।