इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में एक ऐसा फैसला देखने को मिला जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में शामिल कर लिया। भारतीय मालिकों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन न करने की चर्चाओं के बीच यह कदम काफी चर्चा में आ गया है।
इंग्लैंड की मशहूर फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग द हंड्रेड के आगामी सीजन से पहले हुए ऑक्शन में एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल कर लिया है, जिसके बाद क्रिकेट जगत में काफी चर्चा शुरू हो गई है।
सनराइजर्स लीड्स, जो इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हुई है, ने गुरुवार (12 मार्च) को हुए खिलाड़ियों के ऑक्शन में अबरार अहमद पर दांव लगाया। अबरार अहमद को खरीदने के लिए सनराइजर्स लीड्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच काफी देर तक बोली की जंग चली। आखिरकार सनराइजर्स लीड्स ने 1 लाख 90 हजार पाउंड यानी करीब 2.34 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इस पाकिस्तानी स्पिनर को अपने साथ जोड़ लिया।