वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में कगिसो रबाडा की गेंद पर केशव महाराज की जबरदस्त फील्डिंग देखने को मिली। शिमरोन हेटमायर को सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा और वेस्टइंडीज को पावरप्ले में ही बड़ा झटका लग गया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में गुरुवार (26 फरवरी) को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका आमने-सामने थे। इस हाई-प्रेशर मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और शुरुआत से ही कैरेबियाई बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया।
पावरप्ले का सबसे बड़ा मोमेंट तीसरे ओवर में आया, जब तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (16) का विकेट सस्ते में गिरने के बाद जिम्मेदारी शिमरोन हेटमायर पर थी, लेकिन वो भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।