इंग्लैंड क्रिकेट ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। टीम मैनेजमेंट ने अपने सपोर्ट स्टाफ में एक ऐसे दिग्गज को शामिल किया है, जिसका इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार अनुभव रहा है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन को टीम के व्हाइट-बॉल सेटअप में खास जिम्मेदारी दी गई है। केविन पीटरसन को इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का स्पेशलिस्ट मेंटर नियुक्त किया गया है। वह ब्रेंडन मैक्कुलम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे और उनकी नई भूमिका इसी महीने के अंत से शुरू हो जाएगी।
Welcome, KP24
England Cricket (englandcricket) September 7, 2026
Full story: https://t.co/qVtdHoXsY3 pic.twitter.com/0sKUuqBw0i
पीटरसन की बतौर मेंटर पहली जिम्मेदारी श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में देखने को मिलेगी। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 15 सितंबर से तीन टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है।