MS Dhoni and Kevin Pietersen (Twitter)
लंदन, 19 अप्रैल| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शनिवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टांग खिंचाई की जिसके बाद धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने मजेदार जवाब दिया।
पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी करते समय धोनी से बात करते हुए एक फोटो साझा की है।
पीटरसन ने फोटो के साथ लिखा, "हे धोनी, आप वहां मेरे लिए फील्डर क्यों नहीं रखते? आप लोगों के खिलाफ रन करना कितना आसान है।"