न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में मिली शर्मनाक हार के बाद हाहाकार मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस टीम इंडिया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, इस दौरान खिलाड़ियों पर पर्सनल अटैक भी होने शुरू हो गए हैं।
अगर आप भी उन आलोचकों में से एक हैं जो टीम इंडिया की हार के बाद गुस्से में हैं, तो आपको भी केविन पीटरसन का वो मैसेज पढ़ना चाहिए जो उन्होंन टीम इंडिया की हार के बाद हिंदी में लिख कर भारतीय फैंस के साथ सांझा किया है। ये मैसेज उन्होंने अपने ट्विटर के जरिए शेयर किया है।
पीटरसन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'खेल में एक विजेता और एक हारने वाला होता है। कोई भी खिलाड़ी हारने के लिए बाहर नहीं जाता है। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान है। कृपया महसूस करें कि खेल के लोग रोबोट नहीं हैं और उन्हें हर समय समर्थन की आवश्यकता है।'
खेल में एक विजेता और एक हारने वाला होता है। कोई भी खिलाड़ी हारने के लिए बाहर नहीं जाता है। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान है। कृपया महसूस करें कि खेल के लोग रोबोट नहीं हैं और उन्हें हर समय समर्थन की आवश्यकता है।
— Kevin Pietersen (@KP24) November 1, 2021