आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के स्पिन गेंदबाज कनिष्क चौहान की गेंद पर खिलान पटेल ने बैकवर्ड पॉइंट पर शानदार लो कैच लपककर आखिरी विकेट झटका। इस कैच के साथ ही भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया।
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार (6 फरवरी) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक 175 रन की पारी के दम पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत लड़खड़ाती रही। बेन डॉकिन्स (66 रन) और बेन मेयस (45 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़कर कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी में नहीं बदल सका। हालांकि इसके बाद एक छोर से कालेब फाल्कनर ने जरूर मोर्चा संभाले रखा और 67 गेंदों में 115 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।