Kieron Pollard ने MLC 2026 में 1000 T20 Sixes पूरे कर इतिहास रचा (Image Source: Google)
Kieron Pollard Record: मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (MLC 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को वाशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यूयॉर्क (WAF vs MINY) के बीच कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिज़ीयम में खेला गया था जहां MINY के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने 25 गेंदों पर 64 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रचा।
1000 टी20 छक्के: 39 वर्षीय कीरोन पोलार्ड ने वाशिंगटन फ्रीडम के गेंदबाज़ों की धुलाई करके अपनी 64 रनों की पारी में 8 छक्के लगाए। खास बात ये है कि इसी के साथ उन्होंने टी20 फॉर्मेट में अपने 1000 छक्के पूरे कर लिए हैं और वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पोलार्ड से पहले क्रिस गेल ने ही यह कारनामा किया था।
T20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारियों में 1056 छक्के
- कीरोन पोलार्ड - 746 मैचों की 664 पारियों में 1001 छक्के
- आंद्रे रसेल - 600 मैचों की 517 पारियों में 792 छक्के
- निकोलस पूरन - 468 मैचों की 441 पारियों में 764 छक्के
- जोस बटलर - 516 मैचों की 486 पारियों में 630 छक्के