VIDEO: KKR को लग सकता है बड़ा झटका, RCB मुकाबले से पहले वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे वरुण चक्रवर् (Image Source: X)
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले अहम मुकाबले से पहले KKR फैंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती वॉकिंग स्टिक और लेग ब्रेसेस के साथ नजर आए।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है और ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हर मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है। लेकिन बुधवार (13 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले जाने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले KKR को बड़ा झटका लग सकता है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वरुण वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखाई दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पैरों में लेग ब्रेसेस भी पहन रखे थे।
Hope you feel better soon Varun Chakravarthy pic.twitter.com/W6ZgCLtuai
Dr Khushboo (khushbookadri) May 10, 2026