आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी पर चोटों का बड़ा असर पड़ा है। आकाश दीप के बाहर होने के बाद टीम अब नए विकल्प की तलाश में थी। इसी बीच एक 28 साल के अनकैप्ड तेज गेंदबाज का नाम सामने आया है, जो जल्द टीम में शामिल हो सकता है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार झटके लगे हैं। पहले हर्षित राणा चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए और उसके बाद अब तेज गेंदबाज आकाश दीप भी लोअर बैक में स्ट्रेस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ने टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर कर दिया है।
स्थिति और गंभीर इसलिए भी हो जाती है क्योंकि मथीशा पथिराना भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह शुरुआती कुछ मुकाबलों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में केकेआर की टीम में एक भरोसेमंद तेज गेंदबाज की सख्त जरूरत महसूस हो रही है।