KKR playoff qualification scenario IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 प्लेऑफ की रेस काफी मजेदार हो गई है और टूर्नामेंट के 60 मैच पूरे होने के बाद भी कोई टीम आधिकारिक तौर पर टॉप 4 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को हराया और टीम अभी प्लेऑफ की रेस में जिंदा है।
आईपीएल 2026 के पहले मुकाबलों में केकेआर एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई थी। इसके बाद अंजिक्य की केकेआऱ की किस्मत ने पलटी मारी और लगातार चार जीत दर्ज की। फिर रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों छह विकेट से हार से हाल बिगड़ी लेकिन गुजरात पर जीत के बाद टीम टॉप पर की रेस में जिंदा है। केकेआर को अपने आखिरी तीन मैच जीतने होंगे, जिससे उनके 15 पॉइंट्स हो जाएं—जो सीधे क्वालिफ़िकेशन के लिए तो काफ़ी नहीं हैं, लेकिन टॉप चार में जगह बनाने का एक बाहरी मौका देने के लिए पर्याप्त है।
केकेआर को अपनी बाकी बचे तीन मैच गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने हैं।