IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने KKR के सामने 204 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने भी अहम रन जोड़े।
आईपीएल 2026 का आखिरी लीग मुकाबला रविवार (24 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की। अभिषेक पोरेल 18 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन राहुल ने एक छोर संभाले रखा और लगातार रन बटोरते रहे।