Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: जानिए कौन हैं प्राची सिंह? जिसने दिया 21 साल के पृथ्वी शॉ को अपना दिल

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इस वक्त चर्चा में हैं। फैंस के मन में पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma April 30, 2021 • 18:05 PM
Cricket Image for Know More About Rumoured Girlfriend Of Prithvi Shaw Prachi Singh
Cricket Image for Know More About Rumoured Girlfriend Of Prithvi Shaw Prachi Singh (Image Source: Google)
Advertisement

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इस वक्त चर्चा में हैं। फैंस के मन में पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। खबरों की मानें तो 21 साल के पृथ्वी शॉ अभिनेत्री प्राची सिंह (Prachi Singh) को डेट कर रहे हैं। कल के मैच के बाद तो लगभग इस खबर पर मुहर भी लग गई है।

पृथ्वी शॉ ने केकेआर के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली थी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए शॉ को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। प्राची सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पृथ्वी शॉ की तस्वीर शेयर करने के साथ ही दिल वाली इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुझे तुमपर गर्व है।' 

Trending


प्राची सिंह को कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' में वंशिका शर्मा की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इस शो के जरिए एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। प्राची सिंह इंडस्ट्री में अभी काफी नई हैं फिलहाल उनके पास टीवी से जुड़े कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं जिनपर वह विचार कर रही हैं।

मालूम हो कि आईपीएल 2020 के दौरान शॉ के अभिनेत्री प्राची सिंह के साथ डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। प्राची ने कई बार पृथ्वी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है वहीं शॉ को भी अक्सर प्राची के पोस्ट पर कमेंट करते हुए देखा गया है। 


Cricket Scorecard

Advertisement