क्रिकेट की दुनिया में आज खिलाड़ियों ने अपने खेल को बेहतर करने के लिए कई तरह के डिवाइस का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक डिवाइस है WHOOP, बीते समय में दुनियाभर के कई मशहूर खिलाड़ियों ने इसे काफी पसंद किया है। विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) तक WHOOP के दीवाने बन गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि आखिरी WHOOP डिवाइस में ऐसा क्या खास है कि ये विराट की भी पहली पसंद बन चुका है।
बिना स्क्रीन वाला ये बैंड है बड़े काम की चीज
व्हूप डिवाइस एक बिना स्क्रीन वाला बैंड हैं जिसे आपने कई खिलाड़ियों की कलाई पर बंधा हुआ देखा होगा। इस एक डिवाइस के कई फायदे हैं। दरअसल, ये बैंड जैसा दिखने वाला डिवाइस एक व्यक्ति की रोजाना का परफॉर्मेंस का स्कोर, हेल्थ मेट्रिक्स, और रियल टाइम स्ट्रेस लेवल तक के बारे में बताता है।