28 अप्रैल,कोलकाता (CRICKETNMORE)। आंद्रे रसेल (नाबाद 80), शुभमन गिल (76) और क्रिस लिन (54) के धमाकेदार अर्धशतकों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2019 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही केकेआर ने प्लेऑफ की रेस में अपने आप को बरकरार रखा है। केकेआर के 232 रनों के जवाब में मुंबई निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी।
मुंबई इंडियंस की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत काफी खराब रही औऱ 9 रन के कुल स्कोर पर क्विंटन डी कॉक के रूप में मुंबई को पहला झटका लगा। इसके बाद रोहित शर्मा (12), इविन लुईस (15) और सूर्यकुमार यादव (26) थोड़े-थोड़े अंतराल में पवेलियन लौट गए और स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 58 रन हो गया। इसके बाद कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की जोड़ी ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े। पोलार्ड ने 21 गेंदों में में सिर्फ 20 रन बनाए।