KKR का 18 करोड़ का गेंदबाज IPL 2026 से हुआ बाहर, लवनीथ सिसोदिया को मिला मौका (Image Source: X.com/Twitter)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल 20226 के अपने आखिरी लीग मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह लवनीथ सिसोदिया को केकेआर ने टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने रविवार (24 मई) को इसकी जानकारी दी।
पथिराना हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं।
विकेटकीपर बल्लेबाज सिसोदिया पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं औऱ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और केकेआर की टीम का हिस्सा रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलने वाले सिसोदिया ने 15 टी-20 मैच खेले हैं और उनके नाम 124 रन दर्ज हैं।