इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 60वां मुकाबला शनिवार, 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, कोलकाता का मौसम काफी गर्म रहने का अनुमान है। दिन की शुरुआत में तापमान लगभग 37°C तक पहुंच सकता है और मैच के दौरान ये 29°C के आसपास बना रहेगा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की 40% संभावना जताई गई है लेकिन इसके बावजूद, मैच पूरा होने की पूरी उम्मीद है।
गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड पर 19.4 ओवर में 181 रनों का लक्ष्य हासिल करके KKR को 5 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर 86 रन ठोके थे। ऐसे में इस मैच में भी गुजरात टाइटंस को कप्तान गिल के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।