Kranti Gaud Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) की 22 साल की तेज गेंदबाज़ क्रांति गौड़ (Kranti Gaud) ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट (ENG-W vs IND-W One off Test) के दूसरे दिन अपनी गेंदबाज़ी से जमकर धमाल मचाया और लॉर्ड्स के मैदान पर 5 विकेट हॉल हासिल किया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि क्रांति लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में एक टेस्ट मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने वाले दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पहली इनिंग में माया बाउचर (52 गेंदों पर 23 रन), टैमी ब्यूमोंट (07 गेंदों पर 02 रन), नेट साइवर ब्रंट (85 गेंदों पर 44 रन), एलिस कैप्सी (13 गेंदों पर 09 रन) और लॉरेन बेल (13 गेंदों पर 03 रन) का विकेट लेकर ये कारनामा किया है।
इसके अलावा क्रांति बतौर एक भारतीय महिला तेज गेंदबाज़ टेस्ट में पांच विकेट हॉल लेने वालीं सिर्फ तीसरी खिलाड़ी बनीं हैं। उनसे पहले सिर्फ महान झूलन गोस्वामी और गार्गी बनर्जी ने ये कीर्तिमान बनाया था।