Krunal Pandya Record: आईपीएल में क्रुणाल पांड्या ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में उन्होंने जैसे ही अब्दुल समद का विकेट लिया, वैसे ही उनके नाम आईपीएल में 100 विकेट पूरे हो गए और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया।
दरअसल, क्रुणाल पांड्या अब आईपीएल में 1000 रन और 100 विकेट का खास मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये खास उपलब्धि सिर्फ रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ही हासिल कर पाए थे।
बुधवार (15 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में क्रुणाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने पहले मिचेल मार्श (40 रन) को आउट किया और फिर अब्दुल समद (38 रन) को पवेलियन भेजकर अपना 100वां विकेट पूरा किया। गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी क्रुणाल ने आईपीएल में 1700 से ज्यादा रन बना लिए हैं, जो उन्हें एक भरोसेमंद ऑलराउंडर बनाता है।