भारतीय लेग स्पिनर कुलदीप यादव की शादी से पहले मसूरी में प्री-वेडिंग रस्में पूरे धूमधाम से चल रही हैं। हल्दी और मेहंदी की सेरेमनी में उनके करीबी दोस्त और टीम इंडिया के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी खास अंदाज में नजर आए। चहल ने कुलदीप और उनकी होने वाली पत्नी वंशिका चड्ढा को हल्दी लगाई और डांस कर माहौल को और भी मजेदार बना दिया।
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। क्रिकेट से ब्रेक मिलने के बाद कुलदीप 14 मार्च को मसूरी के सेवाय होटल में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। शादी से पहले उनकी प्री-वेडिंग रस्में पूरे जोश के साथ चल रही हैं।
शुक्रवार (13 मार्च) को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं, जिसमें भारतीय टीम के कई क्रिकेटर भी शामिल हुए। इस दौरान लंबे समय से कुलदीप के साथी रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल भी खास अंदाज में नजर आए। चहल ने हल्दी सेरेमनी की झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंटर पर शेयर की हैं, जिनमें वह कुलदीप के चेहरे पर हल्दी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।