Kuldeep Yadav 100 T20I Wickets Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होना वाला है। इस सीरीज में टीम इंडिया के अनुभवी लेग स्पिनर कुलदीप यादव के पास टी20 इंटरनेशनल में एक खास उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका है।
दरअसल, 31 वर्षीय कुलदीप भारत के लिए अब तक खेले गए 54 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 13.74 की जबरदस्त औसत से 95 विकेट हासिल कर चुके हैं। ऐसे में अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 5 विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे हो जाएंगे।
100 विकेट पूरे करते ही खास क्लब में होंगे शामिल
100 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने के बाद कुलदीप भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। उनसे पहले अभी तक अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट का आंकड़ा पार कर पाए हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजों में अभी तक सिर्फ अक्षर पटेल ही इस आंकड़े को पार कर पाए हैं। ऐसे में कुलदीप टी20 में 100 विकेट पूरे करने वाले भारत के दूसरे स्पिनर बन जाएंगे।